जहरीले स्मॉग और कोहरे ने बिगाड़ा नोएडा, गाजियाबाद पूरे NCR का हाल... AQI के लेटेस्ट डेटा डराने वाले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. रविवार को दिल्ली का औसत AQI 461 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा 470 और गाजियाबाद 460 पर था. घना स्मॉग और कोहरे ने विजिबिलिटी को कम कर दिया। बढ़ते प्रदूषण के कारण GRAP Stage-IV लागू किया गया.
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण का संकट भयावह स्तर पर पहुंच गया है. शनिवार को ही ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में फिसलने के बाद रविवार को प्रदूषण की मोटी परत ने स्थिति को और बिगाड़ दिया. पूरे क्षेत्र में जहरीले स्मॉग और कोहरे के मिश्रण ने विजिबिलिटी को खतरनाक स्तर तक कम कर दिया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 461 पर पहुंच गया. ये शनिवार को 431 था. चिंताजनक बात यह है कि शहर के सभी 40 निगरानी स्टेशनों में रीडिंग 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें कई स्थान अधिकतम मापनीय सीमा के करीब पहुंच गए. प्रदूषण का यह संकट केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि एनसीआर के कई प्रमुख शहर भी खतरनाक स्तर पर प्रदूषित पाए गए हैं: