लेटेस्ट न्यूज़

बाहुबली धनंजय सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला तो फायर हो गए माता प्रसाद पांडेय, ये सब बोल गए

कानपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने धनंजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच सियासी विवाद पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि धनंजय, अखिलेश के पैरों के बराबर नहीं हैं. धनंजय सिंह ने भी कफ सिरप मामले और पुराने सहयोगियों से जुड़े आरोपों का जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है. इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई थी, जिसमें उन्होंने कफ सिरप माफिया और अन्य मामलों का जिक्र करते हुए कई बड़े आरोप लगाए. इसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों, जैसे जौनपुर और कानपुर में सियासी हलचल तेज हो गई.