लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव Vs धनंजय सिंह की लड़ाई में नया ट्विस्ट! यूपी Tak के पॉडकास्ट में बाहुबली नेता ने मुलायम से जोड़ कही ये बात

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बड़ा हमला कड़ते हुए कहा है कि अखिलेश यादव को क्षत्रियों से समस्या क्यों है? उन्होंने कफ सिरप कांड को बताया राजनीतिक साजिश करार दिया हैं. धनंजय सिंह ने सपा चीफ अखिलेश यादव को पिता मुलायम सिंह की राजनीति अपनाने की सलाह भी दी है.

ADVERTISEMENT

Photo: Ex Mp Dhananjay Singh
Photo: Ex Mp Dhananjay Singh
social share
Google CTA

यूपी Tak के खास पॉडकास्ट 'यूपी की बात' में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने न केवल अपने ऊपर लगे राजनीतिक आरोपों पर खुलकर बात की है, बल्कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी राजनीतिक अप्रोच पर तीखा हमला भी किया है. हाल ही में हुए कफ सिरप कांड को लेकर समाजवादी पार्टी धनंजय सिंह पर परोक्ष रूप से हमलावर है. इस मामले में अपना नाम जुड़ने पर धनंजय सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है. इस पॉडकास्ट में उन्होंने अखिलेश यादव पर क्षत्रिय समाज को टारगेट करने, अपने पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत को न समझने का गंभीर आरोप भी लगाया है.