लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज FIR को लेकर अखिलेश यादव ने रामभद्राचार्य को घेरा, ये सब कह डाला

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर अब अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने रामभद्राचार्य जी का नाम लिया है और इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav news, Rambhadracharya, Shankaracharya Avimukteshwaranand, Shankaracharya Avimukteshwaranand Case, Shankaracharya Avimukteshwaranand fir
UP News
social share
google news

UP News: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज किया है.

अब इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. इसी बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भी अखिलेश यादव को लेकर बयान आया है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

बता दें कि इस मामले में सपा चीफ अखिलेश यादव ने जगत गुरु रामभद्राचार्य का नाम लिया है. दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि जिन आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है, वह कथा वाचक रामभद्राचार्य के शिष्य हैं.

यह भी पढ़ें...

इसपर अखिलेश यादव ने कहा, अगर शिकायतकर्ता रामभद्राचार्य जी का चेला है, तो रामभद्राचार्य जी के ऊपर से केस वापस लेने की मुझसे गलती हुई है.  अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मुझे उनको जेल भेज देना चाहिए था.

इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि  अब वह उनके वस्त्र से भ्रमित नहीं होंगे. वस्त्र पहनने और कान छिदवाने से कोई योगी नहीं हो जाता.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने लिया अखिलेश का नाम

बता दें कि अखिलेश यादव के बयान के बाद अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भी इसको लेकर बयान सामने आया है. रामभद्राचार्य जी पर अखिलेश के बयान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, अखिलेश समझदार हैं. वह जनता की आवाज सुनकर ही बोलते हैं.

शिकायतकर्ता पर ये बोले

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा,  आशुतोष महाराज पर 25 हजार का इनाम था. इसके बाद उन्होंने कहा,  उनके मठ आने वाली पुलिस के लिए भी दरवाजे खुले है. बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे साजिश करार दिया है और जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करने की बात कही है.