RSS प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी की होगी मुलाकात! यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या होगा एजेंडा सेट?
UP News: RSS प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि यहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो सकती है.
ADVERTISEMENT

UP News
Uttar Pradesh News: साल 2027 यानी अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों को लेकर भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस अपनी रणनीतियां बना रही हैं. जातिगत समीकरण भी साधे जा रहे हैं. इसी बीच लखनऊ में हो रही एक मुलाकात पर इस समय सभी सियासी पंडितों की नजर है. ये मुलाकात है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की.