लेटेस्ट न्यूज़

फेमस टीचर नवीन सर ने जॉइन कर ली सपा, क्या है इनकी तैयारी जानिए पूरी कहानी

Naveen Sharma RWA Joins SP: 'रोजगार विद अंकित' के मशहूर टीचर नवीन सर अब राजनीति के मैदान में उतर गए हैं. अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा ज्वाइन करने के बाद उनके 2027 चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय और 'रोजगार विद अंकित' (RWA) के मशहूर शिक्षक नवीन शर्मा (नवीन सर) ने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. नवीन शर्मा ने अपने सोशल मीडिया (X) हैंडल के जरिए जानकारी दी कि वे लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने राजनीति में आने को 'एक किसान पुत्र का स्वाभिमान' और 'जनहित की लड़ाई' को मजबूती देने का संकल्प बताया है. 

कौन हैं नवीन शर्मा?

नवीन शर्मा YouTube चैनल 'रोजगार विद अंकित' (RWA) के एक बहुत प्रसिद्ध शिक्षक हैं, जो SSC, UPSSSC, रेलवे और पुलिस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिंदी और सामान्य अध्ययन (GS) पढ़ाते हैं. वे मूल रूप से बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मसौता के रहने वाले हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग का है और वे पिछले कई सालों से छात्रों को किफायती शिक्षा प्रदान कर रहे हैं.

चुनाव लड़ने की चर्चा

चर्चा है कि नवीन शर्मा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी गृह सीट सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. वे पिछले काफी समय से अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं, जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं. नवीन सर की मृदुभाषी शैली और छात्रों के मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण उनकी लाखों-करोड़ों की फैन फॉलोइंग है. उनके राजनीति में आने के फैसले से छात्र काफी उत्साहित हैं. इससे पहले अवध ओझा जैसे प्रसिद्ध शिक्षकों के राजनीति में आने की भी काफी चर्चा रही थी.

यह भी पढ़ें...