लेटेस्ट न्यूज़

कासगंज में 2 दिन से बंद मकान में मिले 5 शव, श्यामवीर फौजी उसकी पत्नी रामश्री और तीन बच्चों संग क्या हुआ?

Kasganj Crime News: कासगंज के अमांपुर में श्यामवीर फौजी ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की. बंद कमरे से 5 शव बरामद, एसपी अंकिता शर्मा ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा समय.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तसवीर
सांकेतिक तसवीर
social share
google news

UP News: कासगंज के अमांपुर कस्बा में किराए के मकान में रहने वाले श्यामवीर फौजी (50) ने अपनी पत्नी रामश्री और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. घटना करीब 2 दिन पुरानी बताई जा रही है. जब घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी तब पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ जांच शुरू कर दी है.