ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींचना सनातन का अपमान... भाजपा नेता ने पार्टी ऑफिस के बाहर लगाए पोस्टर, ये क्या होने लगा?
ADVERTISEMENT
UP News: यूपी में 2027 की चुनावी जंग और ब्राह्मण पॉलिटिक्स- बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे 'चोटी' वाले पोस्टर ने मचाया हड़कंप. बटुकों के अपमान पर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की उठी मांग.
UP Political News: उत्तर प्रदेश में चुनावी गर्मी अभी से महसूस होने लगी है. प्रयागराज के माघ मेले में करीब एक महीने पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई बदसलूकी की आंच अब लखनऊ के सत्ता गलियारों तक पहुंच गई है. बीजेपी के एक वार्ड अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर न सिर्फ अपनी ही सरकार से कार्रवाई की मांग की है, बल्कि इसे सनातन का अपमान बताकर सियासी पारा भी चढ़ा दिया है.