'यादव शांत है पर संत नहीं...' यादव जी की लव स्टोरी मूवी को लेकर संभल में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने दी ये चेतावनी
UP News: संभल में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का भारी विरोध. कलेक्ट्रेट में यादव समाज का प्रदर्शन. डायरेक्टर अंकित भड़ाना और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज, 27 फरवरी को रिलीज पर संकट.
ADVERTISEMENT

UP News: 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को बहजोई कलेक्ट्रेट के बड़े मैदान में भारी संख्या में जुटे यादव समाज के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. समाज के लोगों का साफ कहना है कि फिल्म में यादव समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है और इसे किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने दिया जाएगा.
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, गूंजे 'नाम बदलो' के नारे
बहजोई कलेक्ट्रेट मैदान में विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी Tak से बातचीत में एक प्रदर्शनकारी युवक ने चेतावनी देते हुए कहा, "किसी यादव समाज के साथ इस मूवी को लेकर विचार किया गया था क्या... अपने मन से मूवी बना दी. यादवों के साथ गलत हुआ है. नाम बदलो, मूवी चलाओ हम समर्थन करेंगे. लास्ट तक लड़ाई लड़ेंगे, ये फिम्ल नहीं चलने देंगे. यादव शांत है पर संत नहीं."
डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर गिरी गाज
विवाद बढ़ता देख संभल पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है. फिल्म की पूरी मुख्य टीम के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. डायरेक्टर अंकित भड़ाना, प्रोड्यूसर संदीप तोमर, हीरोइन प्रगति तिवारी और हीरो विशाल मोहन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. इससे पहले धनारी थाने में समाज के लोगों ने तहरीर देकर इन सभी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की थी.
यह भी पढ़ें...
क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध?
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म की कहानी के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है. आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की प्रेम कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है. समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म के जरिए नफरत फैलाई जा रही है और इसे बैन किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: इटावा में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बवाल, समाज के लोगों ने खोल दिया मोर्चा










