लेटेस्ट न्यूज़

'27% आरक्षण मिल्कमैन खा गए...', संजय निषाद की जिन बातों ने मचा रखा है बवाल उन्हें जान लीजिए

ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad vs SP: यूपी के मंत्री संजय निषाद ने विधानसभा में यादवों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछड़ों का 27% हिस्सा 'मिल्कमैन' खा गए. देखिए कैसे सदन में इस बात पर भिड़ गए पक्ष और विपक्ष.

social share
google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद के एक विवादास्पद बयान ने सदन में भारी हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर सीधे तौर पर 'यादव' समुदाय और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया. संजय निषाद ने सदन में कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के अनुसार, पिछड़ों को मिलने वाले 27% आरक्षण का बड़ा हिस्सा एक 'मिल्कमैन' खा गया है. उन्होंने यादव समुदाय को अन्य पिछड़ी जातियों का हक खाने वाला बताया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यादव भी अंग्रेजों के काले कानूनों से प्रभावित रहे हैं, जैसे निषाद समुदाय रहा है.