बरेली में दूसरी शादी की जिद में नरेश ने पत्नी को पीट-पीटकर घर से निकाला! अब होगा एक्शन
Bareilly Crime News: बरेली में पति की दूसरी शादी का विरोध करना विवाहिता को भारी पड़ गया. महिला ने पति और सास पर मारपीट कर घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Husband wife fight
Bareilly Crime News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लभेडा दुर्गा प्रसाद में एक विवाहिता को कथित रूप से पति की दूसरी शादी का विरोध करना भारी पड़ गया. आरोप है कि पति और सास ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.