लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: विधानसभा चुनाव से पहले आमने-सामने! क्यों एक-दूसरे पर हमलावर हैं कांग्रेस और सपा?

Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन के सहयोगी दल सपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इमरान मसूद, अजय राय और आईपी सिंह के बयानों के जरिए समझिए कि दिल्ली में साथ दिखने वाले इन दलों के बीच यूपी में 'राजनीतिक स्पेस' और सीट शेयरिंग को लेकर क्या शह-मात का खेल चल रहा है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. लेकिन इस बीच सूबे की राजनीति में एक दिलचस्प विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ साथ खड़ी दिखाई देती हैं, दोनों इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं और केंद्र की राजनीति में एक-दूसरे की सहयोगी हैं. लेकिन दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में दोनों दलों के नेता लगातार एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं.