लेटेस्ट न्यूज़

एक्शन में BSP सुप्रीमो मायावती, अब आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को दी बड़ी जिम्मेदारी, मिशन-27 है टारगेट

UP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को 2027 चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक्टिव हो गईं हैं. मायावती इस समय यूपी चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. उन्होंने पार्टी और पार्टी संगठन के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. बता दें कि अब बीएसपी चीफ मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को भी बड़ी जिम्मेदारी दे दी है.