लेटेस्ट न्यूज़

मायावती के दिल्ली वाले टाइप-8 बंगले पर क्यों मचा है बवाल? BSP सुप्रीमो ने सुनाई खरी-खरी

ADVERTISEMENT

Mayawati Delhi Bungalow Row: दिल्ली में मायावती को मिले टाइप-8 सरकारी बंगले पर सियासी घमासान! जानिए मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर विरोधियों और भाजपा के साथ सांठगांठ के आरोपों पर क्या कहा.

social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती को दिल्ली में आवंटित आलीशान टाइप-8 (Type-8) सरकारी बंगले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया है. विरोधियों के आरोपों पर मायावती ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है. आपको बता दें कि दिल्ली में मायावती को हाल ही में एक टाइप-8 बंगला अलॉट किया गया है. नियमतः किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को टाइप-6 या 7 का बंगला मिलता है.