लेटेस्ट न्यूज़

मंदिर में ‘सांप-सांप’ की चीख और सेकंडों में साफ हो जाते थे गहने, गोरखपुर का शातिर गैंग ऐसे देता था वारदात को अंजाम

Gorakhpur Theft Gang: गोरखपुर के तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में नकली रबर के सांप-छिपकली फेंककर भीड़ में अफरा-तफरी मचाने और गहने चोरी करने वाले 16 सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur Theft Gang: भीड़ से भरा मंदिर परिसर, श्रद्धालु पूजा में लीन और तभी अचानक किसी की चीख गूंजती है, “सांप! सांप!” एक पल में भगदड़ मच जाती है. लोग पीछे हटते हैं, कोई गिरता है, कोई अपने गहनों को संभालने की कोशिश करता है. अफरा-तफरी के उन कुछ सेकंडों में ही खेल हो जाता है और किसी को पता भी नहीं चलता कि उनका कीमती सामान कब और कैसे गायब हो गया. गोरखपुर और आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वाले एक शातिर गिरोह का यही तरीका था. नकली रबर के सांप और छिपकली के सहारे यह गैंग भीड़ में डर फैलाकर लोगों के जेवर पार कर देता था. अब पुलिस ने इस संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.