लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! शिक्षामित्रों की सैलरी 10 हजार से सीधे पहुंची 18 हजार रुपये, अनुदेशकों को भी मिला जबरदस्त फायदा

ADVERTISEMENT

UP Shiksha Mitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये और अनुदेशकों का 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये करने की घोषणा की है.

social share
Google CTA

UP Shiksha Mitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये और अनुदेशकों का 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये प्रति माह किया जाएगा. यानी दोनों के मानदेय में 8000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल से लागू होगी. अगर किसी कारण से अप्रैल में भुगतान नहीं हो पाता तो बाद में एरियर जोड़कर पैसा दिया जाएगा.