लेटेस्ट न्यूज़

जर्मनी से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे गुस्ताफ ने शेरवानी पहन शिकोहाबाद में खुशी संग रचाई शादी, प्यार की ये कहानी हो रही वायरल

ADVERTISEMENT

Firozabad International Wedding: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जर्मनी के गुस्ताफ ने खुशी से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की. जयपुर में हुई मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदली. शेरवानी, लाल जोड़े और सात फेरों से सजी यह अंतरराष्ट्रीय शादी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

social share
Google CTA

Firozabad International Wedding: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब जर्मनी से दूल्हा बारात लेकर यहां पहुंचा. विदेशी चेहरे पर शेरवानी और सिर पर साफा किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं था. वहीं लाल जोड़े में सजी दुल्हन और सात फेरों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह देसी रंग में रंग दिया. यह शादी नहीं दो देशों की संस्कृतियों का खूबसूरत संगम बन गई. अब सोशल मीडिया पर इस अनोखी जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.