लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ हुई जबरदस्ती, पति ने इन लोगों के साथ मिल फाड़े महिला के कपड़े!

Agra Crime News: आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परिवार से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति, सास, ननद और अन्य लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, सोशल मीडिया और कानून, तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिस घर की दीवारों के भीतर पारिवारिक विवाद सुलझने चाहिए थे, वहीं अब छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप गूंज रहे हैं. बता दें कि यहां सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परिवार से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह मामला थाना चित्राहाट क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपने पति, सास, ननद और ननदेऊ सहित अन्य लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि पीड़िता खुद भी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और उनकी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.