UPTak Baithak Logo

फोन से ऐप डिलीट किया था वंदना ने तो हुई उसकी पति मनोज से लड़ाई... फिर दोनों की बॉडी अलग-अलग जगह लटकी मिली

झांसी में शक और विवाद के कारण 20 घंटे के अंदर पति और पत्नी दोनों ने आत्महत्या कर ली. पत्नी की मौत के बाद अस्पताल से लापता हुए पति का शव भी पेड़ से लटका मिला.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/10

झांसी के पुनावली कला गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद इतना गंभीर हो गया कि महज 20 घंटे के भीतर दोनों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है. 
 

2

2/10

बता दें कि सबसे पहले 35 वर्षीय वंदना ने कथित रूप से घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दरवाजा अंदर से बंद था और काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बच्चे और परिजन दीवार तोड़कर अंदर घुसे, जहां वह फंदे से लटकी मिलीं. 
 

3

3/10

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इस मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति पर हत्या का आरोप लगा दिया.  
 

4

4/10

38 वर्षीय मनोज अहिरवार पिछले कुछ महीनों से पत्नी और तीन बच्चों, देवांश (12), राधिका (10) और ऋषभ (7)के साथ पुणे में मजदूरी कर रहा था. मनोज  पत्नी की मौत के बाद गहरे सदमे में आ गया. 
 

5

5/10

परिजनों के अनुसार, करीब 20 दिन पहले मनोज ने वंदना को किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया था. इसके बाद दोनों के बीच शक और विवाद बढ़ गया, जिसके चलते वे पुणे से झांसी लौट आए.
 

6

6/10

परिवार का कहना है कि झांसी लौटते समय वंदना ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी लेकिन उस समय मनोज ने उसे बचा लिया था. इसके बावजूद घर लौटने के बाद भी दोनों के बीच तनाव खत्म नहीं हुआ.
 

7

7/10

घटना वाले दिन मोबाइल से कुछ ऐप डिलीट करने की बात पर दोनों में फिर तीखी बहस हुई. आरोप है कि इसी विवाद के बाद वंदना कमरे में गईं और फांसी लगा ली.
 

8

8/10

पत्नी की मौत से आहत मनोज ने भी उसी दिन आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों और पुलिस ने उसे समय रहते बचा लिया. वह पोस्टमॉर्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज गया लेकिन वहां से अचानक गायब हो गया और पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ .
 

9

9/10

गुरुवार देर रात ग्रीन होम सिटी के पास झाड़ियों में एक पेड़ से तौलिया के सहारे लटका एक शव मिला.जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मनोज अहिरवार के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 
 

10

10/10

मृतका के ताऊ बादाम सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से मनोज शराब पीकर मारपीट करता था और पैसों की मांग करता था. उनका दावा है कि पिछले 10 वर्षों से वंदना को प्रताड़ित किया जा रहा था और कई बार पंचायत भी हुई थी. वहीं 12 वर्षीय बेटे देवांश ने बताया कि माता-पिता के बीच मोबाइल बातचीत को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. फिलहाल पुलिस दोनों मौतों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.