लेटेस्ट न्यूज़

इंदारा और देवरिया रेलवे स्टेशन के बीच AC फर्स्ट क्लास केबिन में टीटीई ने NCC की लड़की से किया रेप! छात्रा पर ये सब बीती

Gorakhpur Crime News:अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एनसीसी कैडेट के साथ शर्मनाक वारदात सामने आई है. टिकट दिलाने के बहाने टीटीई राहुल कुमार ने युवती को फर्स्ट एसी केबिन में बुलाकर रेप किया और विरोध करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी.

ADVERTISEMENT

AC coach of Train:सांकेतिक तस्वीर
AC coach of Train:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Gorakhpur Crime News: अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एनसीसी की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती बिना टिकट के ही चढ़ गई. युवती को लगा कि ज्यादा से ज्यादा टिकट ना होने का फाइन लगेगा. लेकिन फर्स्ट एसी के केबिन में मौजूद एक टीटीई ने जो उसके साथ किया युवती उस सदमे को शायद पूरी जिंदगी नहीं भूल सकती है. आरोप है कि टीटीई पहले युवती को टिकट देने के नाम पर अपनी केबिन में ले गया. फिर अंदर से दरवाजा बंद करके युवती के साथ रेप किया. लेकिन जब युवती ने इसका विरोध किया तो टीटीई बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. इस घटना की जानकारी जैसे ही रेलवे प्रशासन तक पहुंची हड़कंप मच गया.