PM Modi Birthday: CM योगी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- वाराणसी में होगा 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने ‘Nation First’ संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र किया.
ADVERTISEMENT

File Photo: Left CM Yogi, Right PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, ‘Nation First’ के संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र किया. उन्होंने अपने पोस्ट में पीएम मोदी को ‘नए भारत के शिल्पी’ और अपना मार्गदर्शक बताया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी. वहीं, लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026’ से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

