मैनपुरी में 5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार... दोनों के साथ रहने की जिद पर जमकर हुआ हंगामा!
मैनपुरी के खरगजीत नगर में 5 बच्चों की मां और उसके दामाद के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर भारी हंगामा हुआ. दोनों के साथ रहने की जिद पर बच्चों ने विरोध जताया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Mainpuri News
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में एक महिला और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम प्रसंग और साथ रहने की बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है. दामाद के साथ रहने की जिद और दावों के बाद परिवार में भारी विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया.

