यादव जी की लव स्टोरी: मैनपुरी में Yadav महासभा का फिल्म पर भारी विरोध, बैन करने की मांग
ADVERTISEMENT
Yadav Ji Ki Love Story Movie: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के टाइटल को लेकर मैनपुरी में यादव महासभा ने मोर्चा खोल दिया है. महासभा का कहना है कि समाज को बदनाम करने वाले ऐसे टाइटल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. देखिए पूरी रिपोर्ट.
मैनपुरी में हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गरमा गया है. यादव महासभा ने इस फिल्म के टाइटल और विषय वस्तु पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बैन करने की मांग की है. यादव महासभा के युवा जिला अध्यक्ष शुभम यादव का कहना है कि फिल्म के टाइटल में 'यादव जी' शब्द का इस्तेमाल पूरे समाज को बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि फिल्म की कहानी में कुछ गलत नहीं है, तो 'यादव जी' का ही नाम क्यों चुना गया? क्या यह केवल विवाद पैदा कर फिल्म को हिट कराने का फॉर्मूला है?