लेटेस्ट न्यूज़

संभल में बड़े भाई आलम ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन रूपजहां का गला घोट कर ले ली जान, पिता ने कहा- नहीं है कोई पछतावा

ADVERTISEMENT

Sambhal Murder Case: संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय रूपजहां की कथित रूप से उसके ही भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी. परिवार को उसके दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध पर आपत्ति थी.

social share
google news

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 19 वर्षीय रूपजहां की हत्या का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. असमोली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने परिवार, समाज और रिश्तों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के अनुसार, रूपजहां की हत्या का आरोप उसके बड़े भाई आलम पर है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.