लेटेस्ट न्यूज़

बंद घर में मिले एक ही परिवार की 5 डेडबॉडी, कासगंज में मची सनसनी

Kasganj 5 Bodies Found: कासगंज के अमापुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. बंद कमरे में पिता, मां और तीन मासूम बच्चों के शव मिले हैं. पुलिस को अंदेशा है कि पिता ने पहले सबको जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली.

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

कासगंज जिले के अमापुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहं एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव एक बंद घर के अंदर से बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में यह सामूहिक आत्महत्या या हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. यह घटना अमापुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित किराए के मकान में हुई. परिवार पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था. पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले. घर अंदर से पूरी तरह बंद था और किसी बाहरी जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं मिले.

मृतकों की पहचान

मृतकों में परिवार के मुखिया श्यामवीर उर्फ सत्यवीर (50 वर्ष), उनकी पत्नी शीला (48 वर्ष), और उनके तीन बच्चे—प्राची (12 वर्ष), आकांक्षा (10 वर्ष) और ग्रीस (8 वर्ष) शामिल हैं. श्यामवीर पेशे से वेल्डर थे और पिछले 5-6 सालों से वहां किराए पर दुकान चला रहे थे. पुलिस के अनुसार, श्यामवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे. 

प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि श्यामवीर ने पहले अपने परिवार की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. चर्चा यह भी है कि बच्चों और पत्नी को जहरीला पदार्थ दिया गया होगा. शवों से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह घटना दो-तीन दिन पुरानी हो सकती है. 

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक समय और कारणों का पता चल सके.

यह भी पढ़ें...