बदायूं में बुजुर्ग समेत 3 मुस्लिमों के गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने वाला कौन था? पीड़ितों की बात जान हिल जाएंगे
Badaun News: यूपी के बदायूं से आया मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. यहां जिस तरह से 3 मुस्लिमों के साथ मारपीट की गई है, उसे देख हर कोई सकते में है.
ADVERTISEMENT

UP News
Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 3 मुस्लिमों के साथ मारपीट की गई है. तीनों को एक ही शख्स ने मारा है. आरोपी युवक ने तीनों को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे हैं. अब इस कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक तीनों को मारते हुए काफी दूर तक ले जाता है. वह मुस्लिम बुजुर्ग को भी थप्पड़ मारता है. पीड़ित उससे कहते भी हैं कि बड़े भाई ऐसा मत करो. मगर वह मारपीट जारी रखता है.