CM योगी के बाद अब RSS चीफ के पास पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, दोनों डिप्टी सीएम करेंगे ये काम
UP Deputy CM RSS Meeting: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT

UP Deputy CM RSS Meeting: उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अब दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों डिप्टी सीएम संघ प्रमुख मोहन भागवत से अलग-अलग मुलाकात करेंगे. केशव प्रसाद मौर्य पहले ही बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं जहां उनकी संघ प्रमुख के साथ वन-टू-वन चर्चा शुरू हो चुकी है.
क्यों अहम है यह मुलाकात?
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई दौर की बैठकें की हैं. उसके तुरंत बाद दोनों डिप्टी सीएम का संघ प्रमुख से मिलने पहुंचना यह दर्शाता है कि भाजपा और संघ के बीच समन्वय को लेकर कोई बड़ी रणनीति तैयार की जा रही है. माना जा रहा है कि दोनों नेता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों और सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा संघ प्रमुख के सामने रखेंगे. यूपी में आगामी उपचुनावों और सांगठनिक फेरबदल की चर्चाओं के बीच संघ का मार्गदर्शन लेने के लिए यह बैठक बड़ी मानी जा रही है.










