UPTak Baithak Logo

BHU के गेट पर खड़े BA थर्ड ईयर छात्र रौशन मिश्रा पर चली गोलियां! भड़के छात्र, किसने किया ये काम?

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक छात्र के ऊपर फायरिंग की गई है. छात्र गेट पर खड़ा था, तभी फायरिंग हुई है. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Varanasi News, Varanasi BHU, BHU News, BHU Crime, Varanasi crime news, Varanasi crime, up news, वाराणसी, बीएचयू, यूपी न्यूज
UP News
social share
Google CTA

UP News: वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला गेट पर BA थर्ड ईयर का छात्र रौशन मिश्रा खड़ा था. तभी वहां कुछ ऐसा हुआ, जिससे हड़कंप मच गया. आरोप है कि छात्र रौशन मिश्रा के ऊपर फायरिंग की गई. गनीमत ये रही की छात्र को गोली नहीं लगी और बदमाश फायरिंग करके भाग गए. मगर इस कांड ने बीएचयू में हड़कंप मचा कर रख दिया.