100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ... अखिलेश यादव के इस ऑफर पर गोरखपुर के लोग क्या बोले?
Akhilesh Yadav 100 MLA Remark: अखिलेश यादव ने भाजपा के डिप्टी सीएम को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर! क्या भाजपा में होगी बगावत? जानिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के लोगों का इस पर क्या कहना है.
ADVERTISEMENT
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को एक दिलचस्प ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि 100 विधायक लाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए. अखिलेश का यह बयान उस समय आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं. गोरखपुर (सीएम योगी का गृह जनपद) के लोगों ने इस बयान पर मिली-जुली लेकिन तीखी प्रतिक्रिया दी है.