फूलपुर विधानसभा समीकरण 2027: क्या सपा बिगाड़ेगी भाजपा का खेल? जानिए जातीय गणित और जमीनी हकीकत
Phoolpur Vidhansabha Seat: फूलपुर विधानसभा सीट पर 2027 के लिए सियासी पारा चढ़ने लगा है. जहां भाजपा विकास का दावा कर रही है, वहीं सपा जातीय समीकरणों के सहारे वापसी की जुगत में है. देखिए क्या कहता है यहां का गणित.
ADVERTISEMENT
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक और जातीय समीकरण काफी दिलचस्प है. साल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बिसात बिछनी शुरू हो गई है. यहाँ ओबीसी (OBC) मतदाता हमेशा से ही निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं. आपको बता दें कि फूलपुर विधानसभा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई. शुरुआत में यहां कांग्रेस और सपा का दबदबा था, लेकिन साल 2017 से भाजपा ने यहां अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. प्रवीण सिंह पटेल ने यहां से 2017 और 2022 में जीत दर्ज की. 2024 में उनके सांसद बनने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के दीपक पटेल ने जीत हासिल की.