लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी के सौरभ सिंह ने AI समिट में किया था टीशर्ट निकालकर प्रदर्शन, अब NSUI नेता की यूं बढ़ गई हैं मुश्किलें 

UP News: दिल्ली AI समिट हंगामे के आरोपी सौरभ सिंह की तलाश में अमेठी पहुंची STF और दिल्ली पुलिस. NSUI उपाध्यक्ष के घर पर दबिश, परिजनों ने पीएम और सीएम से लगाई न्याय की गुहार.

ADVERTISEMENT

Photo: Saurabh Singh
Photo: Saurabh Singh
social share
Google CTA

UP News: अभी हालिया दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में शामिल उत्तरप्रदेश के अमेठी के सौरभ सिंह की तलाश तेज हो गई है. एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने अमेठी पहुंचकर सौरभ सिंह के घर दबिश दी. परिवार के मुताबिक, सौरभ सिंह 14 तारीख को घर से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला थी, जिसके बाद से उसका कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है. परिजनों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग को लेकर गुहार लगाई है.