लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी से कैसे हैं यूपी BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी के संबंध? पत्नी भाग्य श्री ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ये बताया

UP News: इंटरव्यू में जब पंकज चौधरी की पत्नी से पूछा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके परिवार के कैसे संबंध हैं, तो यूपी भाजपा चीफ की पत्नी भाग्यश्री ने ये बताया.

ADVERTISEMENT

Pankaj Choudhary, UP BJP Chief Pankaj Choudhary, CM Yogi, Yogi Adityanath, UP News, UP Politics, पंकज चौधरी, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी, सीएम योगी, योगी आदित्यनाथ, यूपी न्यूज, यूपी राजनीति
UP News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद पूरे प्रदेश की सियासत में उन्हें लेकर जबर्दस्त चर्चा है. इस बात की भी कयासबाजी लगाई जा रही हैं कि पंकज चौधरी यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और बीजेपी संगठन के बीच तालमेल को कितने प्रभावी ढंग से बेहतर रख पाएंगे. सीएम योगी के साथ पंकज चौधरी के सियासी संबंधों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच यूपी Tak ने महाराजगंज से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के परिवार से बात की है. यूपी Tak ने पंकज चौधरी की पत्नी भाग्यश्री चौधरी और बहू तान्या चौधरी से विशेष बातचीत की. इस बातचीत में भाग्यश्री ने न सिर्फ अपनी भावनाएं साझा की, बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार के संबंधों पर भी खुलकर बात की.