मेरठ में नमाज पढ़ने गए फारूख और उनके भाई पीछे जलकर खाक हुआ परिवार! ये मासूम भी नहीं बचे
Meerut Fire News: मेरठ के किदवई नगर में दिल दहला देने वाला हादसा! घर में आग लगने से 5 मासूम बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. जब घर के मर्द नमाज पढ़कर लौटे तो सब कुछ खत्म हो चुका था. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक बेहद हृदयविदारक हादसा हुआ है. घर में लगी भीषण आग के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें पांच बच्चे और एक महिला शामिल है. हादसा उस समय हुआ जब घर के पुरुष सदस्य मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने गए हुए थे. घर में उस वक्त सात लोग मौजूद थे (दो महिलाएं और पांच बच्चे). अचानक लगी आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया. सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पांच बच्चों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया. एक महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.