UPTak Baithak Logo

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होते ही सामने आए रमाशंकर दीक्षित ने ये कहकर पूरा केस ही पलट दिया, बताया क्या हुई थी साजिश

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पॉक्सो केस में नया मोड़ आ गया है. शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि आशुतोष महाराज ने उन्हें आर्थिक प्रलोभन देकर अपनी बेटियों के जरिए झूठा आरोप लगाने के लिए उकसाया था.

ADVERTISEMENT

Big Twist In Avimukteshwarananda Case
Big Twist In Avimukteshwarananda Case
social share
Google CTA

Big Twist In Avimukteshwarananda Case: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नाम बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. रविवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद समेते 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी में पॉक्सो एक्ट के मामले में FIR दर्ज हुई. हालांकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन सभी आरोपों को एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा बताया था. अब इस मामले में एक और दिलचस्प मोड़ आ गया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में उनसे मिलने पहुंचे रमाशंकर दीक्षित नाम के एक शख्स ने ऐसा दावा किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है.