लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मनरेगा में 48 लाख से अधिक परिवार को मिला रोजगार, इसमें SC-ST ग्रुप का आंकड़ा कर देगा हैरान

यूपी तक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 48 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार प्रदान किया. 31% लाभार्थी एससी-एसटी हैं. योजना पर 6703 करोड़ रुपये खर्च किए गए, समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया गया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के मामले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने नया रिकॉर्ड बनाया है. प्रदेश सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 48 लाख से अधिक परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है. इस सफलता में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा सामाजिक समावेशन से संबंधित है. रोजगार पाने वाले परिवारों में 31 प्रतिशत से अधिक परिवार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं. यह आंकड़ा योगी सरकार की इस सोच को दर्शाता है कि रोजगार के अवसर बिना किसी भेदभाव के समाज के सबसे कमजोर तबकों तक पहुंचे, जिससे उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता मिल सके.

यह भी पढ़ें...