UPTak Baithak Logo

ENBA Awards 2025: 17वें ENBA अवॉर्ड्स में Tak चैनल्स की धूम, यूपी Tak को बेस्ट शो कैटिगरी में मिला गोल्ड

इंडिया टुडे ग्रुप ने 17वें ENBA अवॉर्ड्स में रिकॉर्ड 120 अवॉर्ड्स जीतकर अपनी लीडरशिप साबित की. Tak क्लस्टर चैनलों ने बेस्ट शो, बेस्ट टॉक शो, बेस्ट एंकर, बिजनेस प्रोग्राम और पॉडकास्ट जैसी कई कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर अवॉर्ड्स जीते.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ENBA Awards इंडिया टुडे ग्रुप ने इतिहास रच दिया है. इंडिया टुडे ग्रुप को इस बार रिकॉर्ड 120 अवॉर्ड्स मिले और Tak क्लस्टर के कई चैनलों ने अलग‑अलग कैटिगरी में गोल्ड और सिल्वर जीतकर देशभर की मीडिया के बीच अपना लोह मनवाया है. इसी क्रम में यूपी Tak ने बेस्ट शो कैटिगरी में गोल्ड जीतकर अपने शानदार कंटेंट से हिंदी ऑडियंस के बीच अपनी मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित किया है.