लेटेस्ट न्यूज़

'बाबरी सुलभ शौचालय...' आगरा में हो गया इस नाम का नया बवाल, 'राष्ट्रीय हनुमान दल' ने ये क्या किया?

अरविंद शर्मा

आगरा के अकोला गांव में राष्ट्रीय हनुमान दल ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर ‘बाबरी सुलभ शौचालय’ का बोर्ड लगाकर पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. पुलिस ने पहुंचकर बोर्ड हटा दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर बाबरी सुलभ शौचालय का बोर्ड लगा दिया. यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद की नींव रखने के विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कि मौके पर पुलिस के पहुंचते ही बोर्ड को हटवा दिया गया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़ें...