लेटेस्ट न्यूज़

'यही सिखाते हैं ये अपने प्रवचन में...!' सांसद प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य को तीखी बातें कह दीं

सांसद प्रिया सरोज ने अखिलेश यादव पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की हालिया टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही ज्ञान और संस्कार हैं जो वो मंच से देते हैं?

ADVERTISEMENT

MP Priya Saroj criticized spiritual preacher Aniruddhacharya
MP Priya Saroj criticized spiritual preacher Aniruddhacharya
social share
Google CTA

इन दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच का मामला चर्चा में है. असल में बीते दिनों अखिलेश यादव का अनिरुद्धाचार्य के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में अखिलेश उनसे भगवान कृष्ण का पहला पुकार नाम पूछते नजर आए और अनिरुद्धाचार्य को शूद्र शब्द का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी. दोनों का ये पुराना वीडियो अचानक वायरल हो गया, तो अनिरुद्धाचार्य ने इस मामले में नई प्रतिक्रिया दे दी और इसे मुसलमानों से जोड़ दिया. इसपर फिलहाल अखिलेश यादव की तो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन उनकी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने मोर्चा खोल दिया.