नवीन सर ने क्यों जॉइन की समाजवादी पार्टी? अखिलेश यादव का हाथ थामने की असली वजह आई सामने
ADVERTISEMENT
रोजगार विद अंकित' वाले नवीन सर अब अखिलेश यादव के साथ. जानिए यूपी पुलिस पेपर लीक की वो घटना जिसने एक शिक्षक को राजनेता बनने पर मजबूर कर दिया. देखिए पूरी कहानी.
Naveen Sir join Samajwadi Party: 'रोजगार विद अंकित' (RWA) के लोकप्रिय शिक्षक नवीन शर्मा (नवीन सर) ने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. वे जीएस (GS) और हिंदी पढ़ाने के लिए लाखों युवाओं के बीच प्रसिद्ध हैं. नवीन सर ने बताया कि उनका राजनीति में आने का फैसला यूपी पुलिस सिपाही भर्ती (60,244 पद) के पेपर लीक मामले के बाद उपजे हालात से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि 17-18 फरवरी 2024 को जब पेपर लीक हुआ, तो उन्हें लगा कि उनकी मेहनत और लाखों छात्रों का भरोसा टूट गया है. छात्र आंदोलन के दौरान उनके घर पर पुलिस भेजी गई और उनके परिवार को 'हाउस अरेस्ट' जैसा मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा. इस घटना ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि 'चाहे मैं कितना भी अच्छा पढ़ा लूं, लेकिन अगर फैसला लेने वाली कुर्सी पर गलत आदमी बैठा है, तो वह एक साइन से लाखों जिंदगियां बर्बाद कर सकता है.'

