UPTak Baithak Logo

CM योगी का बड़ा ऐलान, 6 महीने के अंदर यूपी में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीनों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया है. जानिए किन विभागों में भर्तियां और नियुक्तियां होंगी.

ADVERTISEMENT

UP Government Jobs 2026
UP Government Jobs 2026
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के तहत एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले 6 महीनों के भीतर प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र यानी Appointment Letters सौंपे जाएंगे.