महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में 667 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, अप्लाई करने से पहले एज लिमिट वाली ये शर्त जान लीजिए
Mahanadi Coalfields Limited Vacancy: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार और सर्वेयर समेत कुल 667 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Mahanadi Coalfields Limited Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जूनियर ओवरमैन (T&S ग्रेड-सी) समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए कुल 667 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
क्या है एज लिमिट
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 667 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है. इसमें 3 बैकलॉग वैकेंसी है, ट्रांसलेटर के लिए एक और टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) के लिए दो पद खाली हैं. जूनियर ओवरमैन के लिए 192, माइनिंग सिरदार के लिए 448 और सर्वेयर के लिए 24 वैकेंसी है. यह उन युवाओं के लिए बड़ा मौका है जो कोल सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा 30 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. अगर आप इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता रखते हैं तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
आवेदन की आखिरी तारीख
आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 है. अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले ही फॉर्म भर लें.
यह भी पढ़ें...
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं.
- सबसे पहले MCL की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Recruitment' या 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें.
- संबंधित भर्ती लिंक को चुनें और विस्तृत निर्देश पढ़ें.
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा कर फाइनल सबमिट करें.










