लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में सेना के जवान नितीश सचान को पुलिसवालों ने इतना पीटा की फट गया उनके कान का पर्दा फिर ये हुआ

Kanpur Police brutality: कानपुर के घाटमपुर में खाकी की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वायुसेना के जवान नितीश सचान को हवालात में बेरहमी से पीटा जिससे उनके कान का पर्दा फट गया. वीडियो बनाने पर शुरू हुए इस विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया.

ADVERTISEMENT

soldier Nitish Sachan
soldier Nitish Sachan
social share
google news

Kanpur Police brutality: आम जनता की रक्षा करने वाले कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने मिलकर वायुसेना के जवान के साथ जमकर माारपीट की है. आरोप है कि वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने जवान को इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया. लेकिन इस घटना के पीछे की वजह क्या थी ये जानकर आप भी चौंक जाएंगे. पीड़ित जवान पिछले तीन दिनों से एयरफोर्स अस्पताल में जिंदगी और दर्द की जंग लड़ रहा है. इस मामले की शिकायत मिलते ही निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है.