लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में मनीष यादव के मर्डर का हुआ खुलासा, यूपी पुलिस की सिपाही के चक्कर में मारा गया!

ADVERTISEMENT

Manish Yadav Murder Etawah: इटावा में मनीष यादव की हत्या की दहला देने वाली कहानी. CRPF जवान भाई ने अपनी पुलिसकर्मी बहन के साथ मनीष को देखकर रची मौत की साजिश. रेलवे ट्रैक पर बोरे में मिला था शव. देखिए पूरी रिपोर्ट.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के नगला बधा गांव में 25 वर्षीय युवक मनीष यादव की हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. पुलिस के खुलासे के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक CRPF जवान है, जिसने 'ऑनर किलिंग' के तहत इस वारदात को अंजाम दिया. मनीष यादव 18 फरवरी को कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. 20 फरवरी की सुबह मनीष का शव इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक बोरे में बंद मिला. साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ट्रैक पर फेंका गया था ताकि यह दुर्घटना लगे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल एक्स-रे से स्पष्ट हुआ कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी.