लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की राय: गोरखपुर में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर लोगों में दिखा भयंकर गुस्सा!

ADVERTISEMENT

Yadavji Ki Love Story Protest: फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर गोरखपुर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन. लोगों ने इसे समाज को बांटने की साजिश बताया है. क्या चुनाव से पहले कंट्रोवर्सी के लिए रखे जा रहे हैं ऐसे नाम? देखिए पूरी रिपोर्ट.

social share
Google CTA

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं. मैनपुरी, इटावा और फिरोजाबाद के बाद अब गोरखपुर के लोगों ने भी इस फिल्म के टाइटल और इसकी कहानी के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है. गोरखपुर के लोगों का मानना है कि सिनेमा समाज का आईना होता है, लेकिन आजकल कुछ फिल्में जानबूझकर जाति विशेष को टारगेट कर रही हैं. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम 'यादव जी की लव स्टोरी' रखना जातिगत वैमनस्य बढ़ाने की एक कोशिश है. इससे पहले 'घूसखोर पंडित' नामक फिल्म पर भी काफी विवाद हुआ था.