लेटेस्ट न्यूज़

AI समिट में शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के नेता जितेंद्र यादव के साथ झांसी से गिरफ्तार हुआ ये प्रद्युम्न कौन है?

भारत मंडपम में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने यूपी और एमपी में छापेमारी कर जितेंद्र यादव और प्रद्युम्न समेत 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है.

ADVERTISEMENT

Who is this Pradyuman
Who is this Pradyuman
social share
Google CTA

AI समिट के दौरान भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात भर छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें एक आरोपी प्रद्युम्न यूपी के झांसी का रहने वाला है. भारत मंडपम में हुए इस प्रदर्शन को सुरक्षा के लिहाज से काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस प्लानिंग में और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं.