सिंगापुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले की ये खास मीटिंग, क्या क्या हुआ सब जानिए
CM Yogi Adityanath in Singapore:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यूपी को ग्लोबल निवेश हब बनाना और सिंगापुर के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath in Singapore
CM Yogi Adityanath in Singapore:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर पहुंच चुके हैं. वहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस यात्रा के दौरान सीएम योगी सिंगापुर के राजनीतिक नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे जिनमें प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन, श्रम मंत्री टैन सी लेंग और सिंगापुर के राष्ट्रपति शामिल हैं. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत साझेदारी को सुदृढ़ करना है.