UPTak Baithak Logo

युवाओं के फेवरेट नवीन सर ने राजनीति में ली एंट्री...अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा को किया जॉइन

ADVERTISEMENT

रोजगार विद अंकित’ से जुड़े लोकप्रिय शिक्षक नवीन शर्मा उर्फ नवीन सर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करने की घोषणा की.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब युवाओं के बीच लोकप्रिय शिक्षक और ‘रोजगार विद अंकित’ (RWA) से जुड़े नवीन शर्मा उर्फ नवीन सर ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि वे लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे. नवीन सर ने कहा कि राजनीति में आना उनके लिए एक किसान पुत्र के स्वाभिमान की बात है और वे जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करना चाहते हैं. जीएस और हिंदी पढ़ाने वाले नवीन सर खासकर सिकंदराबाद क्षेत्र में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं.