लेटेस्ट न्यूज़

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले मिनी ट्रक पर सवार हो, सड़कों पर उतरे लक्ष्मीकांत वाजपेयी फिर करने लगे ये काम

UP News: पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साह में दिखे. राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का भी एक अनोखा अंदाज देखने को मिला.

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: आज मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन किया. इसके बाद से मेरठ और दिल्ली के बीच की दूरी 55 मिनट में पूरी हो जाएगी. इससे लोगों का समय भी बचेगा और ईंधन की भी बचत होगी. बता दें कि पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साह में दिखे. राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का भी एक अनोखा अंदाज देखने को मिला.

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी खुद मिनी ट्रक पर सवार होकर, हाथ में माइक लिए सड़कों पर उतरे और लोगों से पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचने की अपील की. उन्होंने नारे लगाते हुए कहा कि मेरठ को बिना मांगे मेट्रो और नमो भारत रैपिड ट्रेन का तोहफा मिला है, जिसके लिए शहरवासियों को प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहिए. मेरठ की सड़कों पर सांसद का यह अंदाज़ अब चर्चा का विषय बना हुआ है. ऊपर वीडियो में देखिए पूरी बात.

यह भी पढ़ें...