हरदोई में 5 साल की बच्ची भागते पहुंची थाने फिर पुलिस ने बचा ली उसकी मां की जान, मासूम बेटी की हिम्मती कहानी चौंका देगी
UP News: यूपी के हरदोई में 5 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां की जान बचा ली. बच्ची ने गजब की हिम्मत दिखाई और वह मदद के लिए घर से भागकर सीधा पुलिस स्टेशन पहुंच गई.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक 5 साल की बच्ची ने अपनी मां की जान बचा दी. बच्ची की समझदारी और एक्शन से उसकी मां जिंदा बच गई, वरना उसके साथ कुछ भी हो सकता था. दरअसल महिला के घर में घुसकर उसपर हमला किया गया था. उसे बेरहमी से मारा जा रहा था. ये सब देख बच्ची डर गई. मगर उसने हिम्मत नहीं छोड़ी. वह घर से भागकर सीधे 200 मीटर दूर स्थित कोतवाली पहुंच गई और वहां जाकर चीखने और चिल्लाने लगी. इस दौरान हमलावरों ने बच्ची के पीछे पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया. मगर बच्ची डरी नहीं.