शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने के बाद अब झूंसी पुलिस की टीम बनारस पहुंची, क्या होने वाला है अब?
Shankaracharya Avimukteshwaranand: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य मुकुंदानंद पर पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज हुआ है. उन पर माघ मेले में बटुकों के यौन शोषण का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय SIT गठित की गई है और झूंसी पुलिस बयान दर्ज करने वाराणसी पहुंच चुकी है.
ADVERTISEMENT

picture Avimukteshwarananda and Mukundananda Brahmachari
Shankaracharya Avimukteshwaranand: प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल केस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की है. फिलहाल झूंसी पुलिस की एक टीम पीड़ितों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करने के लिए वाराणसी पहुंच चुकी है.
